खाने में लहसुन प्याज डालने पर कांवड़ियों ने हंगामा किया

रिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने नारसन बॉर्डर स्थित ढाबे पर खाने में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल किए जाने पर हंगामा कर दिया। पहले ढाबा संचालक और कांवड़ियों में बहस हुई। इसके बाद हंगामा हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला।

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए आगे बढ़ रहा था। कांवड़िये नारसन बॉर्डर पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। इस दौरान खाने में प्याज और लहसुन का प्रयोग होते देख कांवड़ियों ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर ढाबा संचालक और कांवड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया। इस दौरान पुलिस ने ढाबे को बंद कराया और शिव भक्तों को समझा-बुझाकर आगे रवाना किया।

The post खाने में लहसुन प्याज डालने पर कांवड़ियों ने हंगामा किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share