एसएसपी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की

जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।एसएसपी ने प्रवेश द्वार, चेकिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच सुनिश्चित की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। सीसीटीवी कवरेज की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

The post एसएसपी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share