शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया

रिद्वार में सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। शहर से देहात तक होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गली-मोहल्लों में भोर से ही बच्चे-महिलाएं होलिका दहन स्थल पर जुटने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि मांगी।चंद्र ग्रहण के कारण कई जगह निर्धारित समय के अनुसार पूजन के बाद ही होलिका दहन किया गया। शहर के मुख्य चौराहे समेत एक हजार से अधिक जगह होलिका जलाई गई। सोमवार सुबह से ही होलिका दहन स्थल पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं ने बताशे, जौ की बालियां, दूध और गंगाजल अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया।

कई जगह अधिक भीड़ के कारण महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि होलिका दहन से पूर्व व्रत रखकर पूजा करने से बच्चों की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना पूरी होती है। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर अपने बच्चों की लंबी आयु की प्रार्थना की। अबीर-गुलाल और डीजे की धुन पर झूमे युवा देर शाम कई जगह 15 से 20 फीट ऊंची होलिका प्रज्ज्वलित की गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कई जगह युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए होलिका दहन के मद्देनजर सभी प्रमुख स्थलों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए।

The post शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share