जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में पुलिस लाइन रोशनाबाद में रविवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों, नशा तस्करी की रोकथाम तथा संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान हरिद्वार पुलिस की नारकोटिक टीम ने प्रशिक्षणरत जवानों को बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में जवानों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों, उनके सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा नशा तस्करी के नेटवर्क को पहचानने और उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट सहित नशीले पदार्थों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का प्रत्येक कर्मचारी समाज को सही दिशा दिखाने वाला एक जिम्मेदार नागरिक भी है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी है ।

The post जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share