सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में अचानक बाढ़ आने से भारी तबाही मची

प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. शाकंभरी खोल नदी में अचानक आई तेज बाढ़ आई. देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए वहीं कई वाहन पानी की तेज बहाव में बह गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बहाव की चपेट में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारें, बाइकें, क्रेन और जेनरेटर सहित दर्जनों वाहन बह गए. वहीं मंदिर परिसर और आसपास लगी कई दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. अचानक आए पानी से मौके पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं के बहने की पुष्टि हुई है. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. एक महिला हरिद्वार से दर्शन करने आई थी, जबकि एक महिला शाकंभरी देवी क्षेत्र में भीख मांगने का काम करती थी. कई अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है.घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर मिर्जापुर सूबे सिंह और इंस्पेक्टर बेहट जितेंद्र कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से नदी और बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है. मौके पर बचाव टीमों को तैनात कर दिया गया है.

The post सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में अचानक बाढ़ आने से भारी तबाही मची appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share