कावड़ मेले को देखते हुए 5 अगस्त से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी

कांवड़ मेला-2026 के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।सबसे बड़ा फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लिया गया है।

कांवड़ मेला-2026 के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।सबसे बड़ा फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लिया गया है।29 जुलाई से 4 अगस्त तक भारी वाहन केवल रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ही हाईवे पर चल सकेंगे, जबकि 5 अगस्त से 11 अगस्त तक भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश भी पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें।श्रावण मास 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस वर्ष चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे, जबकि श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए जनपद में चरणबद्ध रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है।

The post कावड़ मेले को देखते हुए 5 अगस्त से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share