हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंचा
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश और श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है। बरसात के वर्तमान मौसम में हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर मंगलवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर पहली बार 292.90 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी निशान 293 मीटर से केवल 0.10 मीटर नीचे है।हरिद्वार में गंगा का खतरे का निशान 294 मीटर पर है। हरिद्वार में सीजन में यह अब तक का सबसे अधिक जलस्तर है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ (बैराज) भारत भूषण शर्मा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण बैराज पर अतिरिक्त गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इससे नदी का बहाव तेज हो गया है और निचले तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि तटबंधों की निगरानी बढ़ दी गयी है और गंगा की अपस्ट्रीम तथा डाउनस्ट्रीम में जल प्रवाह पूरी नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से जिला प्रशासन को लगातार गंगा में जलप्रवाह के स्तर की सूचना दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में गंगा प्रवाह वाले जनपदों को अलर्ट रहने की सूचना भेज दी गई।
The post हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंचा appeared first on rajputkhabar.

