खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर खाद्य नमूने जांच के लिए भेजें

कांवड़ मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर नौ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे। निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सामग्री नष्ट कराते हुए संचालकों को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए।

कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की स्थिति जांची।

इस दौरान चना दाल, ब्रेड पकोड़ा और आलू की सब्जी सहित कुल नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में कोल्ड ड्रिंक की दो लीटर की चार बोतलों की लेबलिंग में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। एक अन्य प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री के रखरखाव में खामियां मिलने पर करीब एक किलो मसाला नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने, भोजन को ढककर रखने और ताजा भोजन ही श्रद्धालुओं को परोसने के निर्देश दिए। पंजीकरण और लाइसेंस को प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने को भी कहा गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि विभाग की टीम ने बैरागी कैंप पार्किंग, रोडीबेलवाला पार्किंग, गऊघाट और हरकी पैड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

The post खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर खाद्य नमूने जांच के लिए भेजें appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share