मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कनखल स्थित जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी कुंभ मेला 2027 और कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दोनों बड़े धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने संत समाज से आयोजन संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए और भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। इस अवसर पर शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुंभ और कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

The post मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share