हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया

शहर कोतवाली क्षेत्र के आस्था पथ मार्ग पर 10 दिन पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।देह व्यापार के पैसे मांगने और पुलिस में शिकायत की धमकी देने पर बिजनौर के दो युवकों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की थी।पुलिस ने आधी रात को हुई एक मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपित को पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को नगर कोतवाली क्षेत्र के आस्था पथ मार्ग स्थित झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने आधी रात को उत्तरी हरिद्वार के दुधियाबंद तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी और वह गिर गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला।घायल आरोपित की पहचान जिशान (निवासी नहटौर, बिजनौर उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

The post हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share