श्री गुरु नानक देव के 556 वे प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया
सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन निकल गया। प्रेम नगर पुल के पास स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा के मुख्य संरक्षक एवं श्री निर्मल संतपुरा पीठाधीश्वर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने हरी झंडी दिखा कर किया।हरिद्वार के प्रमुख बाजारों से होता हुआ नगर कीर्तन ललतारो पुल स्थित गुरुद्वारे में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिख पंथ की स्थापना की थी और निर्मल पंथ चलाया था।
The post श्री गुरु नानक देव के 556 वे प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया appeared first on rajputkhabar.

