नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए

नीट (यू जी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस लाइन रोशनाबाद में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी क्राइम एवं परीक्षा नोडल अधिकारी निशा यादव ने ब्रीफिंग दी।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पहुंचने और मेटल डिटेक्टर सहित आवश्यक उपकरणों के उपयोग के निर्देश दिए गए। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

The post नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share