पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपों को गिरफ्तार किया

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपित को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ बहादराबाद थाने में पांच मुकदमें दर्ज हैं। आरोपित संगठित गिरोह का सदस्य है और इसके साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के इस अभियान के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपितों की धर पकड़ के लिए टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपित रवि कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गैंग का लीडर विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार पूर्व से जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में बंद है।

The post पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share