नगर निगम और पुलिस टीम ने 40 अस्थाई अतिक्रमण हटाए
हरिद्वार नगर निगम और पुलिस की टीम ने बुधवार को आर्यनगर चौक से सिंहद्वार मार्ग को जाने वाले मार्ग पर 40 अस्थायी अतिक्रमण हटाए। टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया।नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रकमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। बुधवार को टीम ने ज्वालापुर सीओ शांतनु पराशर के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की। टीम ने इस दौरान आर्यनगर चौक से सिंहद्वार मार्ग शिवमूर्ति से होकर शंकरा आश्रम मार्ग तक अस्थायी अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। नगर निगम टीम के प्रभारी राजेंद्र घाघट ने कहा कि इस दौरान करीब 40 अतिक्रमण हटाए गए।
The post नगर निगम और पुलिस टीम ने 40 अस्थाई अतिक्रमण हटाए appeared first on rajputkhabar.

