वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बेहतर पुलिसिंग करने वाले 53 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जिला पुलिस कार्यालय पर मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली .इस दौरान बेहतर पुलिसिंग करने वाले 53 पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ के खिताब से भी नवाजा गया। कांवड़ यात्रा में ड्यूटी देने वाले 60 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी एसएसपी ने कांवड़ ड्यूटी को लेकर टिप्स दिए।

रोशनाबाद जिला पुलिस कार्यालय शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आपराधिक घटनाओं और लंबित प्रकरणों का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई, महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी ऐक्ट, चोरी-लूट की घटनाओं में बरामदगी और लंबित एसआर केस को लेकर संजीदा तरह से ले। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर और एनडीपीएस ऐक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने के साथ ही गोवंश अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में गैंगस्टर ऐक्ट लगाकर सख्ती की जाए। एसएसपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर चौकसी बरतने की बात कही। कहा कि सभी एसओ इंस्पेक्टर बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की पड़ताल के लिए अभियान चलाएं। एसपी सिटी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र और एसपी देहात के नेतृत्व में देहात क्षेत्र स्थित कांवड़ पटरी एवं मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटा लिया जाए, जिससे कोई दिक्कत न हो। एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि कांवड़ पटरी में लगी दुकानों पर रेट लिस्ट एवं संचालक का विवरण अंकित हो। होटल-ढ़ाबा संचालकों से वार्ता कर सुनिश्चित करें कि खाने में उन खाद्य वस्तुओं का प्रयोग न किया जाए जो कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिबंधित होती हैं। कांवड़ में ट्रैफिक, पार्किंग, डायवर्जन संबंधित साइन बोर्ड लगाए जाएं। परिस्थिति के मुताबिक प्लान बी सक्रिय किया जाएगा। विवेचक महिला उत्पीड़न एवं अन्य गंभीर अपराधों में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करें। जनपद में कांवड़ या अन्य अवसर पर कभी भी कोई घटना घटित होने पर जब पुलिस मौके पर जाती है तो घटनाक्रम की वीडियो अवश्य बनायी जाए। कांवड़ मेले के दौरान आगजनी की घटनाओं पर त्वरित रूप से काबू पाने के लिए जनपद पुलिस के सभी वाहनों (चौपहिया एवं दोपहिया) वाहनों पर अग्निरोधी सिलेंडर स्थापित किये जाएं। किसी भी स्थान पर डायवर्जन लागू करने के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं दिखनी चाहिए। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम-ट्रैफिक पंकज गैरोला, एएसपी-सीओ सदर जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल आदि मौजूद रहे।

The post वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बेहतर पुलिसिंग करने वाले 53 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share