पुलिस ने 54 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी पकड़े

पुलिस ने 54 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी पकड़े

कांवड़ मेले से पहले शहर कोतवाली पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने गांजे की खेप बरामद कर तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को लालजीवाला मैदान के पास नारकोटिक्स सेल और रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया। उनके कब्जे से करीब 54 किलो गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशीष उर्फ मोन्टी पुत्र सु़रेश चन्द निवासी मोहल्ला डबल फाटक मोहनपुरा रुड़की, प्रमोद उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी भीमगौड़ा रोड निकट काली मंदिर और बिक्कू कुमार उर्फ कालू पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी ग्राम मोती छपार थाना चनपटिया जिला पश्चिम चम्पारन बिहार हाल निवासी हरदेव अपार्टमेन्ट हरिपुरकला थाना रायवाला देहरादून बताया।

The post पुलिस ने 54 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी पकड़े appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share