भेल हरिद्वार ने विश्वकर्मा पूजन हर्षोल्लास से मनाया

अभियांत्रिकी, उद्योग तथा हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार काे बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीएचईएल हरिद्वार की दोनों इकाइयों हीप तथा सीएफएफपी स्थित वर्कशॉप एवं कार्यालयों में विश्वकर्मा पूजन किया गया।बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें संदेश देता है कि पूर्ण समर्पण के साथ किया गया कार्य ईश्वर की उपासना के समान होता है। आदि शिल्‍पकार भगवान विश्‍वकर्मा की प्रेरणा से हम अपनी शिल्‍पकला यानी उत्पाद व उत्पादन को और निखार सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि हर बीएचईएल कर्मी संस्थान के लिए कुशल शिल्पी की भूमिका निभा रहा है।

The post भेल हरिद्वार ने विश्वकर्मा पूजन हर्षोल्लास से मनाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share