सुहागिनों द्वारा कल करवा चौथ व्रत मनाया जाएगा

करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 9 अक्तूबर 2025 को 10:54 पी एम बजे होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को 07:38 पी एम तक होगा। ऐसे में साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 05:57 पी एम से 07:11 पी एम तक रहेगा। इस दिन करवा चौथ के व्रत का समय 06:19 ए एम से 08:13 पी एम तक रहेगा ।

साल 2025 में करवा चौथ के दिन चंद्रदोय का समय रात के 8 बजकर 13 मिनट पर होगा। चांद के उगने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा और व्रत पूरा किया जाएगा। इसके बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।

  • करवा चौथ के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सरगी खा लें।
  • उसके बाद स्नान के करें और सोलह सिंगार करें।
  • फिर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • उसके बाद विधिवत इनकी पूजा करें और करवा माता की पूजा करें।
  • इस दिन करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • शाम के समय में चांद निकलने के बाद अर्घ्य अर्पित करें।
  • चांद की पूजा के बाद पति के छलनी में दर्शन करें और पानी पीकर व्रत पूरा करें।

The post सुहागिनों द्वारा कल करवा चौथ व्रत मनाया जाएगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share