पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्य दोपहिया वाहन गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राजीय दुपहिया वाहन चोर एप्पल गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के 12 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक गंगनहर रूड़की कातवाली पुलिस ने नया पुल पर चैकिंग के दौरान बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका। पूछताछ में संतुष्टि भरा जवाब न मिलने पर जब मोटर साइकिल के इंजन एवं चेसिस नम्बर को चेक किये तो वाहन के चोरी होने के संबंध में थाना कलियर में चोरी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आयी।पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर आम के बाग में छुपाई गई 11 अन्य चोरी की मोटर साइकिलों को भी पुलिस टीम ने संदिग्धों की निशांदेही पर बरामद कीं।बरामद अन्य दोपहिया वाहनों में से एक मोटर साइकिल की चोरी के संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा दर्ज है। शेष 10 मोटरसाइकिलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

The post पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्य दोपहिया वाहन गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share