प्रसिद्ध बिरसा मुंडा का 150 वा जन्मदिवस जनजातीय गौरव दिवस समारोह के रूप में आयोजित किया गया

धरती अब्बा के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा का 150 वां जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड बहादराबाद में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित हुआ।जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने राज्यसभा के सदस्य डॉ. कल्पना सैनी काे बुके देकर स्वागत किया।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद स्वागत समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, गढ़वाली एवं जौनसारी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उन्होने जनपद के लाभार्थियों को पोषण किट, आयुष्मान कार्ड, उज्वल योजना के तरह गैस सिलेंडर और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की चाबी सौंपी गई। इस दौरान बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6900 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सैनी ने अपने संबोधन में बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। हमें यह आजादी उपहार के रूप में नहीं मिली बल्कि इसके पीछे अनेकों कुर्बानी दी गई,आदिवासी जनजातियां जिस भी क्षेत्र में निवास करती है वहां वनों की, उत्पादन की और अपनी संस्कृति की अदम्य साहस के साथ रक्षा की।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने धरती अब्बा भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बिरसा मुण्डा की जयन्ती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश मे मनाई जा रही है। बिरसा मुण्डा ने हमारे देश, अपनी संस्कृति, हमारे परम्पराओं, हमारे मूल्यों के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर अपनी छोटी सी आयु मे बड़ा कार्य किया था। उन्होने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, जनजातीय समुदाय के संस्कृति विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। जनजातीय गौरव के सम्मान का यह दिवस देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के साथ ही जनजातीय समाज के योगदान को सम्मानित करने का भी अवसर है।

The post प्रसिद्ध बिरसा मुंडा का 150 वा जन्मदिवस जनजातीय गौरव दिवस समारोह के रूप में आयोजित किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share