राज्यपाल ने कनखल में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन में शिरकत की
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कनखल स्थित श्री सूरत गिरि बंगला में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देश के 14 राज्यों से चारों वेदों की 10 शाखाओं के विद्वान सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में राज्यपाल ने वेदों के विशिष्ट विद्वानों को सम्मानित किया और परिसर में लगी वेदों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव हैं। इनमें वर्तमान और भविष्य की सभी चुनौतियों का समाधान छिपा है। वेदों का अध्ययन करने वाला व्यक्ति समाज का सच्चा मार्गदर्शक बनता है। वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को प्रकाशित करने वाली ज्ञान की ज्योति हैं।सम्मेलन में पहुंचने पर आश्रम के परमाध्यक्ष म.म. स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने राज्यपाल काे स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
The post राज्यपाल ने कनखल में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन में शिरकत की appeared first on rajputkhabar.

