नगर आयुक्त ने शहर के कई स्थलों पर जलभराव की स्थिति को देख नाराजगी जताई

रिद्वार। नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने बुधवार को अपर रोड, सीसीआर, रोडी बेलवाला, मालवीय घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कुछ स्थलों पर जलभराव की स्थिति देख नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जल निकासी के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने गंगा घाटों पर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए घाटों पर हर 50 मीटर की दूरी पर कूड़ेदान लगाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि घाटों से समय पर कूड़ा उठाया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

The post नगर आयुक्त ने शहर के कई स्थलों पर जलभराव की स्थिति को देख नाराजगी जताई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share