गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न हुई

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। एचआरडीए की 84वीं बैठक में हरिद्वार और रुड़की के मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई।इसके साथ ही दो इलाकों में अगले एक महीने तक नक्शे पास नहीं किए जाएंगे।

एचआरडीए बैठक के बारे में जानकारी देते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि 84वीं बोर्ड बैठक में हरिद्वार और रुड़की के मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई, जिसका प्रकाशन हरिद्वार और रुड़की के सभी अधिकारियों के ऑफिस में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत 528 आवासों के जो लोग ब्याज नहीं दे पा रहे हैं, उनको अगली बोर्ड बैठक तक छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि शिवालिक नगर और भूपतवाला क्षेत्र की पिछले लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग आवासीय नक्शा पास कराकर भवनों का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। इसके बाद आज बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दोनों ही क्षेत्रों में एक माह तक फ्रीज जोन बनाया गया है।

The post गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share