हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया

हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया

रिद्वार पुलिस ने कनखल क्षेत्र से चोरी की गई तीन साल की बच्ची को बरामद कर 72 घंटे के भीतर बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा किया। एक पेशेवर गैंग ने बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने दो महिलाओं सहित गैंग के कुल छह सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग में यूपी के अमरोहा और भोपा मुजफ्फरनगर के दो शादीशुदा जोड़े भी शामिल हैं। न सिर्फ इस बच्ची को बरामद किया बल्कि पुलिस ने दिल्ली से चुराया गया एक साल का बच्चा भी बरामद किया है। बुधवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा किया।

एसएसपी के अनुसार बीती 06 मई को कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैरागी कैंप में झुग्गी झोपड़ी से तीन साल की मासूम को अगवा कर लिया था। दिनरात ग्राउंड जीरो पर मेहनत और सैकड़ों फुटेजों खगांलने के बाद कथित बच्चा चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि चुराये गये बच्चों की दो से पांच लाख तक कीमत लगती थी और गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चे बेचने का काम करते थे। बच्चे चुराने, ले जाने और ग्राहक ढूंढकर बेचने से लेकर फर्जी मां-बाप बनने तक का संगठित गिरोह में वर्क डिस्ट्रिब्यूशन किया गया था। गिरोह की जड़ें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड तक फैली हैं।

The post हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share