नगर निगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेता के खिलाफ तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया

गर निगम हरिद्वार के कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच मंगलवार को हुए विवाद के बाद बुधवार को निगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेता संजीव नैय्यर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया तथा आरोपी व्यापारी नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित व्यापारी नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती और वह सार्वजनिक रूप से अधिकारियों एवं कर्मचारियों से माफी नहीं मांगते, तब तक नगर निगम में तालाबंदी और आंदोलन जारी रहेगा।

कर्मचारी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि निगम कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं कर्मचारी नेता मुकुल जोशी ने कहा कि निगम कर्मियों की गरिमा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से एकजुट होकर कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

The post नगर निगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेता के खिलाफ तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share